इस्लामाबाद से संवाददाता के मुताबिक़, पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों ने कहा है कि देश में लॉकडाउन जारी रहे ताकि पाकिस्तान, भारत जैसे हालात का सामना करने से बच जाए।
इसी संबंध में पाकिस्तान सरकार ने ईदुल फ़ित्र के लिए 6 दिन की छुट्टी करने का फ़ैसला लिया है ताकि इस दौरान कोरोना की पाबंदियां लागू रहें।
ईदुल फ़ित्र की छुट्टियों में सभी व्यापारिक केन्द्र, मनोरंजन स्थल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा।
इसी आधार पर पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा आबादी वाले पंजाब राज्य में एक हफ़्ते के क्वारंटीन की योजना बनायी गयी है।
पाकिस्तान में अब तक 8 लाख 45 हज़ार 833 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जिसमें 18 हज़ार 537 लोगों की मौत हुयी है।
भारत में अब तक 2 करोड 10 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें 2 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
इस वक़्त भारत में कोरोना से हालात इतने ख़राब हो चुके हैं टीकाकार इसे कोरोना सुनामी कह रहे हैं। भारत में हर दिन हज़ारों लोगों की मौत हो रही और लाखों नए केस सामने आ रहे हैं।